Showing posts with label Rail Budget. Show all posts
Showing posts with label Rail Budget. Show all posts

Wednesday, February 24, 2016

रेल बजट LIVE : रेलमंत्री सुरेश प्रभु पहुंचे संसद, 25 मिनट बाद पढ़ेगे रेल बजट

संसद भवन पहुंच रेलमंत्री सुरेश प्रभु

सुरेश प्रभु ने शुरु किया रेल बजट पढ़ना।

यह बजट भारत के आम नागरिकों की हसरत का आईना है : रेल मंत्री

यात्री की गरिमा, रेल की गति देश की प्रगति हमारा लक्ष्‍य : रेल मंत्री

यह चुनौती भरा समय है अंतरराष्‍ट्रीय मंदी का असर है : रेल मंत्री

रेलवे देश को जोड़ती है : रेल मंत्री  Watch Live Budget 2016 http://inextlive.jagran.com/budget

आज 12 बजे पेश होगा रेल बजट, कुछ ऐसी हैं प्रभु से लोगों को उम्‍मीदें

ये लगी हैं उम्‍मीदें
आज रेल मंत्री सुरेश प्रभु अपना दूसरा रेल बजट पेश करने वाले हैं। जिसमें लोग अलग अलग तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। वहीं सूत्रों की माने तो आज पेश होने वाले रेल बजट में किराया बढ़ने की उम्‍मीद बिल्‍कुल नहीं है, क्‍योंकि प्रधानमंत्री से लेकर रेल मंत्री तक नहीं चाहते कि यात्रियों की जेब पर किराये का बोझ बढ़ाया जाए। इसके अलावा किसी नई ट्रेन का एलान भी नहीं होगा। हालांकि ट्रेनों में 24 कोच की जगह 26 कोच बढ़ाने की संभावना है। जिसमें कि त्‍योहारी सीजन में यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी न हो। रेल बजट में ई कैटरिंग सुविधा के तहत ट्रेनों में बड़े ब्रांड्स का खाना देने का ऐलान भी हो सकता है। रेल की खान पान सेवा यानी आईआरसीटीसी पर ही खाने की गुणवत्ता की जवाबदेही भी तय कर दी जाएगी। जिसके चलते यात्री सफर के दौरान पैसे देकर अपना मनपसंद खाना ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे। See more http://inextlive.jagran.com/suresh-prabhu-will-present-rail-budget-2016-201602250001