Showing posts with label Agra News ePaper in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Agra News ePaper in Hindi. Show all posts

Monday, May 30, 2016

हैलो, झांसी जाने वाली ट्रेन में बम है

'हैलो, दिल्ली से झांसी की ओर जाने वाली किसी ट्रेन में बम है.' जीआरपी आगरा कंट्रोल में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आई इस कॉल के बाद रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। जीआरपी, आरपीएफ, सिविल पुलिस ने स्टेशन पहुंच ट्रेनों की चे¨कग शुरू कर दी। अज्ञात वस्तुओं से दूर रहने का एनाउंस कराया जाने लगा। फोर्स देख यात्रियों में भी दहशत व्याप्त हो गई। लेकिन जब ट्रेनों में कुछ नहीं मिला तो सभी ने राहत की सांस ली।

यात्रियों को नहीं बताया गया

दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर एक मोबाइल से जीआरपी कंट्रोल में किसी ट्रेन में बम होने की सूचना की कॉल आई। इसके बाद यह मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया गया। फोन के आते ही जीआरपी, आरपीएफ, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फोर्स देख प्लेटफार्म और ट्रेन के यात्रियों में खलबली मच गई। हर कोई चे¨कग का कारण पूछने लगा। यात्रियों में खलबली न मचे, इसके लिए उन्हें रुटीन चे¨कग ही बताई जाती रही।

कई ट्रेनों को किया चेक

कॉल आने के बाद सबसे पहली ट्रेन दोपहर 2.53 बजे हरिद्वार- पुरी उत्कल एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के आते डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ता आदि सतर्क हो गए। ट्रेन के प्रत्येक कोच की चे¨कग शुरू कर दी गई। जनरल कोच में कुछ यात्रियों को फोर्स द्वारा बाहर उतारकर चे¨कग की गई। उत्कल के आरएमएस कोच में भी कुछ बोरे खाली कराकर तलाशी ली गई। दोपहर 3.05 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इसके बाद आई फिरोजपुर- ¨छदवाड़ा पाताल कोट एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस को भी चेक किया गया। Read more http://inextlive.jagran.com/agra/

Thursday, April 7, 2016

अब मथुरा के मंदिर और चौराहों पर लीजिए वाई-फाई का मजा

रिलायंस का 4जी कभी भी लांच हो सकता है। लेकिन लंबे समय से उससे प्रतियोगिता करने का दावा कर रहा भारत संचार निगम पिछले छह माह में प्रस्तावित वाई- फाई हॉट स्पॉट सेवा शुरू नहीं कर सका है। निगम अधिकारियों ने इतना भी होमवर्क नहीं किया है कि किन स्थानों पर हॉट स्पॉट के लिए फाइबर से मीडिया दिया जा सकता है। हालांकि एक माह में चार हॉट स्पॉट मथुरा- वृंदावन में नजर आ सकते हैं। संचार मंत्रालय ने पिछले साल अगस्त में देश भर में वाई- फाई हॉट स्पॉट विकसित करने के निर्देश दिए थे। ताकि सार्वजनिक स्थलों पर हमेशा एकत्र रहने वाली भीड़ मुफ्त इंटरनेट सेवा का लाभ ले सके। संचार निगम अधिकारियों ने बीते साल ही सितंबर में योजना पेश करते हुए छह माह के अंदर मथुरा- वृंदावन में 40 स्थानों पर वाई- फाई हॉट स्पॉट सेवा शुरू करने का ऐलान किया था। तब दावा किया गया था कि 31 दिसंबर तक पहले चरण में करीब दर्जन भर हॉट स्पॉट विकसित कर दिए जाएंगे.

10 एमबीपीएस की मिलेगी इंटरनेट स्पीड

भारत संचार निगम ने पिछले साल तक तो चले क्या, 31 मार्च तक की छह माह की अवधि में भी कोई कदम नहीं उठाया है। हॉट स्पॉट बनाने के लिए वेंडर तो तैयार कर लिया गया है, परंतु निगम प्रशासन अभी तक यह सर्वे भी नहीं कराया कि वास्तव में किन- किन सार्वजनिक स्थलों पर फाइबर से मीडिया दिया जा सकता है। वाई- फाई हॉट स्पॉट में 10 एमबीपीएस की स्पीड दी जानी है। इसके लिए मथुरा- वृंदावन के प्रमुख तिराहे- चौराहे, प्रमुख मंदिर आदि पहले ही प्रस्तावित किए जा चुके हैं. Read more http://inextlive.jagran.com/agra/

Tuesday, March 22, 2016

बगीचे में विराजमान हो ठाकुरजी ने खेली होली

ब्रज में होली की धूम मची है। मंदिरों में अबीर- गुलाल और टेसू के रंग की बरसात तन- मन को होली के रंग में सराबोर कर रही है। सोमवार को द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरजी ने भक्तों के साथ होली खेली तो श्रद्धालु का रोम- रोम हर्षित हो गया। होली के रंग में सराबोर श्रद्धालु ठाकुरजी की जय- जयकार करने लगे। अबीर गुलाल और टेसू के रंग की बौंछार से मंदिर का वातावरण सतरंगी हो गया.

मंदिरों में महकी आस्था

द्वारिकाधी मंदिर में ठाकुरजी के साथ होली खेलने को हजारों लोग व्याकुल थे। मंदिर आस्था की सुगंध से महक रहा था। जैसे ही ठाकुरजी ने बगीचा में विराजमान होकर भक्तों के साथ होली खेली तो श्रद्धालु झूम उठे। रसियाओं पर नृत्य करने लगे। दोपहर एक से ढाई बजे तक चले आयोजन में हरे, लाल, बैंगनी, सफेद रंग के अबीर- गुलाल और टेसू के फूलों के रंग की बरसात से मंदिर होली के रंग में सराबोर हो गया.' ऐसी होली में लग जाये आग री कैसो चटक रंग डारौ' आदि रसियाओं के मध्य प्रिया- प्रियतम के साथ भक्तों ने होली खेली तो वातावरण भी होली के रंग में रंग गया।

देश- विदेश से आए श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के साथ होली खेलकर जीवन को धन्य किया .इसके बाद सेवा चालू रही। राजभोग, उत्थापन, संध्या आरती अैर शयन के दर्शन शाम ब्.फ्0 से भ् बजे तक हुए। इसके बाद मंदिर के पट बंद हो गए। इस दौरान मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, दीनानाथ शर्मा, राकेश तिवारी, मुरलीधर, भोलेजी, मंदिर के मुखिया व्रजेश, सुधीर, महेश, पंकज, अमित आदि उपस्थित थे। रसियाओं के गायन पर श्रद्धालु भाव- विभोर होकर झूम रहे थे।

श्रीदाऊजी मंदिर में ख्भ् मार्च को होने जा रहे हुरंगा की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम एसएसपी डॉ। राकेश सिंह और एसडीएम महावन चांदनी सिंह ने जायजा लिया। मंदिर रिसीवर रामकटोर से हुरंगा में शामिल होने वाले श्रद्धालु और उनकी सुरक्षा को लेकर किए जा रहे बंदोबस्त की जानकारी भी की। नगर पंचायत बल्देव के अधिशाषी अधिकारी से हुरंगा पर नगर में साफ- सफाई दुरुस्त रखने, नि:शुल्क पार्किंग और पेयजल के इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया है। एसएसपी ने एसओ बल्देव से प्रवीन कुमार मान से कहा कि हुरंगा में अराजक तत्वों की निगरानी के लिए विशेष दस्ते का गठन किया जाए। मंदिर के आसपास और छतों पर भी निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात किया जाए। एसपी देहात अरुण कुमार भी मौजूद थे। 'दाऊ दयाल खेलें ब्रज में फाग री,'ब्रजराज संग श्याम खेले होली' 'अलबेलौ बलराम कुमार ब्रज खेले धमार' आदि रसिया सुन बलदेव की कोड़ा मार होली को देखने के लिए देश- दुनिया के श्रद्धालु ललचा रहे हैं। दाऊजी मंदिर में सुबह- शाम समाज गायन होली को दिव्य बना रहा है। इस बार तो नजारा भी अद्भुत और नयनाभिराम होने जा रहा है। पहली बार मंदिर में मशीनों से अबीर- गुलाल और फूलों की बरसात होगी। सुबह प्रभातफेरी लगाने वाली महिलाएं होली गीत गाती और नाचती हुई निकल रही हैं। मंदिर प्रांगण में होने वाला नृत्य रास की परिकल्पना को साकार करता नजर आ रहा है। भले ही बरसाना, नंदगांव, गोकुल, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, महावन की होली हो चुकी है लेकिन बल्देव की कोड़ा मार होली ने ब्रज की होली के उत्साह को कम नहीं होने दिया है। Read more http://inextlive.jagran.com/agra/

Monday, August 10, 2015

Dispute Between Families Cases Counselling In Agra

मौसम चाहे ठंडा हो या गर्म. परिवार परामर्श केंद्र का माहौल गर्म ही बना रहता है. रविवार को कई रिश्तों को सुधारने के मामले आए, लेकिन रिश्तों में कड़वाहट बरकरार रही. सास-बहू पर तो बहू-सास पर. पति, पत्नी पर तो पत्नी, पति पर आरोप लगाती नजर आई.

कमरे में बंद रखता है पति

शहीद नगर निवासी अ?दुल (काल्पनिक नाम) का विवाह आठ माह पूर्व हवेली निवासी साजिया (काल्पनिक नाम) के साथ हुआ था. साजिया का आरोप था कि उसके पति ने उसे 29 दिनों तक बंधक बनाकर रखा. उसे बंद कमरे में रखते हुए उसे खाना-पानी तक नहीं दिया. किसी तरह वह ससुराल से अपने मायके आ गई. अब वह पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं है. See more - http://inextlive.jagran.com/dispute-between-families-cases-counselling-in-agra-88152

Source: Agra News