Monday, April 6, 2015

Bollywood में फ‍िर लौटा विंटेज फैशन, जानें फ‍िल्‍मों में पुराने दौर की वापसी पर डिजायनर्स करते हैं क्‍या

Bollywood में फ‍िर लौटा विंटेज फैशन, जानें फ‍िल्‍मों में पुराने दौर की वापसी पर डिजायनर्स करते हैं क्‍या
विंटेज फैशन का दौर एक ऐसा दौर है जो कभी भी अपने पांव वापस किसी भी सदी में घुमा सकता है. वो भी हल्‍की-फुल्‍की आहट के साथ नहीं, बल्कि अपनी जबरदस्‍त धमक के साथ. अब इस विंटेज फैशन की बात बॉलीवुड से जुड़ी हो, फ‍िर तो इसकी गूंज और चमक के कहने ही क्‍या. गौर करिएगा कि एक बार फ‍िर ऐसा ही हुआ है बी-टाउन के गलियारे में. दरअसल बॉलीवुड का फैशन स्‍टेटमेंट इन दिनों फ‍िर ढल चला है विंटेज के खास साचे में. अब इसको लेकर चाहें तो बात कर लें फ‍िल्‍म 'लुटेरे' में अनुष्‍का के लुकर की, या फ‍िर 'Once Upon A Time in Mumbai' की. डिटेक्टिव ब्‍योमकेश बक्‍शी की, या फ‍िर 'बॉम्‍बे वेलवेट' की. बेहद खूबसूरती के साथ पूराने दशक के फैशन को 21 सेंचुरी में एक बार फ‍िर एंट्री मिली है. इसको लेकर खास और बड़ी बात ये है कि इस विंटेज फैशन के कमबैक करने का सारा श्रेय जाता है इनको मेनटेन करने वाले डिज़ायनर्स को. इसी का एक अंदाज विंटेज कपड़ों के जरिए रैम्‍प पर भी नजर आता है. आइए बॉलीवुड के डिजाइनर्स की जुबानी जानें कितना आसान या फ‍िर मुश्किल होता है पुराने दौर के कपड़ों को आज के दौर में डिजाइन करना. 

Source: Fun Facts 
View here:  Auto News  and Tech News
 

9 Filmy Faces Of Byomkesh Bakshi

मिलिए, ब्‍योमकेश बक्‍शी के 9 फिल्‍मी चेहरों से
आपके मन में भी एक सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये ब्‍योमकेश बक्‍शी वास्‍तव में थ्‍ो कौन और इनका जन्‍म कैसे हुआ था. हम आपको बताते हैं कि ये ब्‍योमकेश बक्‍शी और कोई नहीं बल्कि बंगाली साहित्‍य के एक काल्‍पनिक जासूस थे. इनकी रचना एक लेखक शरदिम्‍बु बंद्योपद्ययाय ने की थी. अब इनसे जुड़ी एक और रोचक बात आपको बताएं, वह यह कि बंगाली साहित्‍य की उपज इस जासूस को हमारे रंगमंच ने काफी भुनाया. फ‍िर चाहें वो बात हिंदी रंगमंच या सिनेमा की हो या फ‍िर बंगाली फ‍िल्‍मों की. 1967 से अब तक इनको कई फ‍िल्‍मी रूपों में दर्शक देख चुके हैं. इसके बाद भी इनकी ख्‍याति लोगों के बीच इतनी है कि जब भी कभी किसी नए रूप में ढलकर ये लोगों के सामने आते हैं, लोग इनके कायल हो ही जाते हैं. आइये मिलाते हैं आपको इनके ऐसे ही खास नौ रूपों से.

Source: Fun Facts 
View here:  Auto News  and Tech News