Showing posts with label WWE. Show all posts
Showing posts with label WWE. Show all posts

Wednesday, March 2, 2016

भारतीय पहलवान ने द ग्रेट खली को रियल लाइफ फाइट के लिए ललकारा

कृष्‍णा ने ऐसे दिया चैलेंज  
कृष्‍णा कुमार ने एक वीडियो पोस्‍ट कर खली को रियल लाइफ फाइट लड़ने की चुनौती दी है। इस भारतीय पहलवान ने खली पर नकली फाइट करने और देश को मूर्ख बनाने का आरोप लगाया है। इस क्रम में पहलवान कृष्‍णा का कहना है कि खली नकली फाइट लड़ते हैं।

वीडियो में ऐसा बोले
कृष्‍णा कुमार ने वीडियो में कहा है कि खली देश को बेवकूफ बना रहे हैं। वह देश को बेवकूफ बनाना छोड़ दें। उनका कहना है कि नकली कुश्‍ती में वो लोगों को बहका रहे हैं। वह खली को खुली चुनौती देते हैं कि दम हो तो आकर असली कुश्‍ती लड़ें। फिर चाहे वह आर या पार ही क्‍यों न हो।

ऐसी है इनके बारे में जानकारी
कृष्‍णा के बारे में बता दें कि ओलंपिक रेसलिंग में 125 वर्ग किलोग्राम की कैटेगरी में शामिल हो चुके हैं। फिलहाल कृष्‍णा का कहना है कि 80 वर्ग किलोग्राम से जो भी ऊपर होगा, वो उसके खिलाफ लड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं। आना चाहें, तो वो भी आ जाएं सामने।

Read more Sports News http://inextlive.jagran.com/sports-news-hindi.html