Showing posts with label Union Budget2016. Show all posts
Showing posts with label Union Budget2016. Show all posts

Sunday, February 28, 2016

Budget 2016 : किसानों के लिए ई-प्‍लेटफार्म, खेती-किसानी के लिए 35984 करोड़ रुपये

किसानों में बांटेंगे 9 लाख करोड़ रुपये का कर्जकिसानों की फसल को सुरक्षित बनाए रखने और फसल खराब होने की स्थिति में उसका मुआवजा देने के मकसद से भी सरकार ने फसल बीमा योजना शुरू की है। इसके लिए 5500 करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है। वहीं किसानों को इस वित्त वर्ष में नौ लाख करोड़ का कृषि ऋण देने का प्रावधान है। इसके अलावा मनरेगा के लिए 38599 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

ई-प्‍लेटफार्म पर आएंगे किसानकिसानों के लिए ई-प्लेटफार्म की शुरुआत की जाएगी। किसानों के कल्याण के लिए जेटली ने 35,984 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जारी स्वच्छता मिशन के लिए 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पीएम ग्राम सड़क योजना के लिए उन्होंने 19,000 करोड़ रुपये दिए हैं।

See Live Budget 2016

आम बजट LIVE : ससंद में पेश हुआ आम बजट, गरीबों को राहत देकर अमीरों की काटी जेब

लोकसभा में वित्‍त मंत्री का भाषण शुरु

दुनियाभर में मंदी का असर : वित्‍त मंत्री

सरकार की आर्थिक नीतियां मजबूत : वित्‍त मंत्री

आईएमएफ ने भारत को बताया संभावनाओं का देश : वित्‍त मंत्री

जीडीपी की दर 7.5 हुई : वित्‍त मंत्री

एक्‍सपोर्ट में गिरावट दर्ज की गई : वित्‍त मंत्री

OROP के कारण बोझ बढ़ेगा : वित्‍त मंत्री

स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना लागू करेगी सरकार : वित्‍त मंत्री

ग्रामीण इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर ज्‍यादा खर्च होगा : वित्‍त मंत्री

किसान की रक्षा के लिए फसल बीमा योजना : वित्‍त मंत्री

किसान को सबसे ज्‍यादा मुआवजा मिलेगा : वित्‍त मंत्री

किसानों की आय को अगले 5 वर्षों में दोगुना किया जाएगा : वित्‍त मंत्री

बजट में 9 विशेष योजनाओं पर जोर : वित्‍त मंत्री

कृषि के लिए सिंचाई पर जोर : वित्‍त मंत्री

कृषि के लिए 35,984 करोड़ का फंड : वित्‍त मंत्री

आधार को संवैधानिक अधिकार मिलेगा : वित्‍त मंत्री

बैंको को ज्‍यादा पूंजी देने की व्‍यवस्‍था करेंगे : वित्‍त मंत्री

सिंचाई के लिए 17000 करोड़ की रकम : वित्‍त मंत्री

नाबार्ड को 20 हजार करोड़ का सिंचाई फंड : वित्‍त मंत्री

6000 करोड़ भू-जल संसाधन के लिए : वित्‍त मंत्री

5 लाख एकड़ में जैविक खेती होगी : वित्‍त मंत्री

शहर के कचड़े को कंपोस्‍ट में बदलने की नीति : वित्‍त मंत्री

मनरेगा के तहत 5 लाख तालाब बनेंगे : वित्‍त मंत्री

दालों के उत्‍पादन के लिए 500 करोड़ : वित्‍त मंत्री

दुनियाभर में मंदी का असर : वित्‍त मंत्री

किसानों के लिए 9 लाख करोड़ लोन : वित्‍त मंत्री

किसानों को 25 हजार करोड़ का आवंटन : वित्‍त मंत्री

प्रधानमंत्री सड़क योजना के लिए 19 हजार करोड़ : वित्‍त मंत्री

90 फीसदी शहद का निर्यात : वित्‍त मंत्री

फसल बीमा के लिए 5500 करोड़ रुपये : वित्‍त मंत्री

बीपीएल परिवारों तक पहुंचेगी एलपीजी : वित्‍त मंत्री

सूखाग्रस्‍त इलाकों के लिए दीनदयाल अंत्‍योदय योजना : वित्‍त मंत्री

मनरेगा के लिए 38,500 करोड़ का फंड : वित्‍त मंत्री

आपदा वाले इलाकों में खेती पर ध्‍यान : वित्‍त मंत्री

23 फरवरी 2016 तक 5516 गांवों में बिजली पहुंची : वित्‍त मंत्री

स्‍वच्‍छ भारत के लिए 9 हजार करोड़ का फंड : वित्‍त मंत्री

गांवों में सफाई पर जोर : वित्‍त मंत्री

ग्राम पंचायतों को 2.87 लाख करोड़ की मदद : वित्‍त मंत्री

मनरेगा में अब तक की सबसे बड़ी राशि : वित्‍त मंत्री

मई 2018 तक सभी गांवों में बिजली : वित्‍त मंत्री

जमीन का डिजिटल ब्‍यौरा रखने के लिए नई योजना : वित्‍त मंत्री  

Watch Live Budget 2016