Showing posts with label Siddharth Roy Kapur. Show all posts
Showing posts with label Siddharth Roy Kapur. Show all posts

Saturday, June 7, 2014

I am enjoying my life after marriage says vidya balan

शादी के बाद जिंदगी इंज्वॉय कर रही हैं विद्या!

विद्या बालन के मुताबिक जिंदगी का असली लुत्फ उठाना उन्होंने शादी के बाद ही शुरू किया है. बकौल विद्या, ‘पहले मेरे लिए सिर्फ काम था. अब मैंने इंज्वाय करना सीखा है. मेरी मां कहती हैं कि मैं पैदा औरत की तरह हुई थी, लडक़ी अब बनी हूं. दरअसल, बचपन से ही मुझे कुछ अलग करने का जुनून था. काफी गंभीर थीं. कुछ कर दिखाने की चाह थी, लेकिन रास्ता नहीं पता था. 

मेरी फेमिली, पड़ोस और रिलेशन में किसी का भी फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं था. जब मैंने अपने पेरेंटस को बताया कि मैं एक्टिंग करना चाहती हूं तो उन्हें लगा कि हर लडक़ी का सपना एक्ट्रेस बनने का होता है. फिर मैंने छोटे-छोटे कदम बढ़ाए. काफी स्ट्रगल किया तब जाकर मुझे सक्सेज मिली. सो, जिंदगी का लुत्फ उठाने का मौका ही नहीं मिला.’

वैसे शादी के बाद वह अपने हसबेंड सिद्धार्थ की पंक्‍च्‍युअल होने की हैबिट से परेशान हैं. विद्या के मुताबिक, ऐसा नहीं कि मैं पंक्‍च्‍युअल नहीं हूं, लेकिन उनकी पाबंदी देखकर मुझे लगता है कि मैं हमेशा लेट हूं. उनकी फिल्म 'बॉबी जासूस' चार जुलाई को रिलीज होगी. उनके हसबेंड को उनकी इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है. इसके अलावा वह इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में काम कर रही हैं.