Showing posts with label Film Kapoor And Sons. Show all posts
Showing posts with label Film Kapoor And Sons. Show all posts

Wednesday, March 16, 2016

Movie preview: रिलीज को तैयार फैमिली ड्रामे से भरपूर फिल्‍म 'कपूर एंड संस'


फिल्‍म मेकर शकुन बत्रा ने इस फिल्‍म का निर्देशन किया है। इस फिल्‍म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स, फॉक्स स्टार स्टुडियोज़ के बैनर तले हुआ है। इस फिल्‍म के निर्माता हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्वा मेहता हैं। इस फिल्‍म में अमाल मलिक, बादशाह, फा‍जि़लपुरिया, आर्को, बेनी दयाल, तनिष्क बागची आदि ने अपना संगीत दिया है। वहीं फिल्‍म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, फवाद खान, ऋषि कपूर, रजत कपूर, रत्ना पाठक शाह ने काम किया है।

रिलीज से पहले चर्चा में
शकुन बत्रा की फिल्‍म रिलीज से पहले काफी चर्चा में रह चुकी है। इस फिल्‍म का हालिया रिलीज ट्रेलर काफी पसंद आया है। सबसे खास बात तो यह है कि इस फिल्‍म में आलिया भट्ट दो एक्टर्स को 'किस' करती दिखाई देंगी। इस फिल्‍म की शूटिंग तमिलनाडू जैसे इलाकों में हुई हैं। शूटिंग के दौरान अभिनेत्री आलिया भट्ट गंभीर रूप से घायल भी हो चुकी हैं। इसके अलावा इस फिल्‍म में आलिया पाकिस्तान के एक्टर फवाद खान के साथ जबर्दस्‍त रोमांस करतीं नज़र आने वाली हैं।

फैमिली ड्रामा का मजा

कपूर एंड संस फिल्‍म में एक जबर्दस्‍त फैमिली ड्रामा देखने को मिला है। राहुल (फवाद खान) और अर्जुन (सिद्धार्थ मल्होत्रा) दो दूर रहने वाले भाई हैं। इन दोनों को अपने दादाजी (ऋषि कपूर) को हार्टअटैक पड़ने से बचपन वाले घर लौटना पड़ता है। यहां पर पूरा परिवार एक छत के नीचे रहता है। जिसमें राज, गलतफहमियां, मजाक, अव्यवस्था, दु:ख, पछतावा जैसी चीजों को झेलता है। वहीं इस बीच आलिया फवाद और सिद्धार्थ की एक शॉकिंग स्‍टोरी एक नया मोड़ लाती है।