Showing posts with label Entertainment News. Show all posts
Showing posts with label Entertainment News. Show all posts

Thursday, March 3, 2016

डॉन के बेटे ने शाहरुख समेत 'रईस' की टीम को भेजा कानूनी नोटिस

बताते चलें कि ये फिल्म कथित गैंगस्टर अब्दुल लतीफ के जीवन पर ही आधारित है। वह साल 1990 के दशक में गुजरात में व्यापार किया करता था। यह नोटिस इसी कथित गैंगस्टर अब्दुल लतीफ के बेटे मुस्ताक अहमद अब्दुल लतीफ शेख की ओर से दिया गया है। इस नोटिस में शामिल किए गए लोगों में किंग खान भी शामिल हैं।

इनके नाम जारी हुआ नोटिस
बता दें कि यह नोटिस नवाजुद्दीन सिद्दीकी, डायरेक्टर राहुल ढोलकिया, प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और प्रोजेक्ट से जुड़े पांच लोगों को जारी किया गया है। इन लोगों को स्क्रीनिंग, प्रमोशन, रिलीज, पब्लिशिंग, एडवर्टाइजिंग से रोकने की बात की गई है। फिल्‍म 'रहस्य' के निर्देशक मनीष गुप्ता इस बारे में कहते हैं कि यह सारी शिकायतें एक एजेंडा भर होती हैं मेकर्स से पैसे जुगाड़ने की।

बताया नोटिस का असली कारण
इनमें से कुछ ही शिकायतें बहुत वैधानिक जान पड़ती हैं। फिल्म मेकर्स फिल्म को प्रमोट करने के लिए खूब पैसा खर्च करते हैं, लेकिन ऐसी शिकायतें इन सारी बातों पर प्रभाव डालती हैं। ऐसे में प्रोड्यूसर अपनी ओर से शिकायतकर्ता के साथ समझौते की कोशिश करता है। इसको लेकर गुप्ता ने कहा कि मेकर्स किसी भी हालत में फिल्म की रिलीज को नहीं टालना चाहते हैं। उनके पास कोई चारा भी नहीं रहता है।  Read more Bollywood Gossip and News http://inextlive.jagran.com/bollywood-masala

Wednesday, August 12, 2015

Check Out Some Popular Patriotic Bollywood Songs

patriotic bollywood song
चक दे इंडिया: फिल्‍म चक दे का सुखविंदर सिंह का गाया हुआ ये गाना जब से फिल्‍म आयी है ऐसा छाया है कि उसके बाद से शायद ही कोई र्स्‍पोटस इवेंट हुआ हो जिसमें इंडिया की टीम को सर्पोट करने के लिए ये ना बजा हो या लोगों ने खुद चीख चीख कर ना गया हो। इस गाने की म्‍यूजिक शुरू होते ही जैसे नस नस में भारतीय होने का गर्व और जोश भर जाता है।

रंग दे बसंती: दलेर मेंहदी और चित्रा का गया हुआ फिल्‍म रंग दे बसंती का ये गाना एक नशा है जो हर भरतीय के सिर पर चढ़ कर बोलता है। ए आर रहमान के कंपोज किए और प्रसून जोशी का लिखे इस गाने का एक शब्‍द जुनून और दीवानगी का आलम पैदा करता है।

ऐ मेरे वतन के लोगों: लता मंगेशर के गाए इस गाने को प्रदीप ने लिखा था और सी रामचंद्रन ने इसका संगीत तैयार किया था। देश पर शहीद होने वालों की याद और सम्‍मान में गाया जाने वाला ये गाना तत्‍कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आंखों में आंसू ले लाया था हम और आप तो चीज ही क्‍या हैं।  See more - http://inextlive.jagran.com/check-out-some-popular-patriotic-bollywood-songs-201508120007


Movie Drishyam Became Tax Free In UP

अब यूपी वाले देखेंगे टैक्‍स फ्री 'दृश्‍यम'जानकारी है कुछ ऐसी
जानकारी के अनुसार उत्‍तर-प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की अध्‍यक्षता में मं‍त्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में फ‍िल्‍म के टैक्‍स फ्री करने को लेकर प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी गई है। गौरतलब है कि हाल ही में यूपी सरकार की ओर से और भी कुछ फ‍िल्‍मों को भी टैक्‍स फ्री कर दिया गया था। जानिसार, मसान, पीके और बजरंगी भाईजान जैसी फ‍िल्‍में इसमें प्रमुख रहीं।    

सरकार ने ऐसे लिया फैसला  
दरअसल 31 जुलाई को फिल्म के कलाकारों ने उत्‍तरप्रदेश में मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। अभी हफ्ते भर पहले ही राज्य सरकार की ओर से  जानिसार और मसान को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया गया था। See more - http://inextlive.jagran.com/movie-drishyam-became-tax-free-in-up-201508120003