Showing posts with label Wifes Murder. Show all posts
Showing posts with label Wifes Murder. Show all posts

Wednesday, June 25, 2014

Husband found guilty of wifes murder

स्वरूपनगर में महिला का कत्ल लूट के इरादे से किसी बदमाश ने नहीं बल्कि पति ने ही मामूली विवाद में उसको मार दिया था. उसने पुलिस पूछताछ में सच्चाई कबूल कर ली है. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.

सब्जी न होने पर हुआ था झगड़ा

औरैया में रहने वाला मुकेश राजपूत पत्नी नीता और बच्चों समेत स्वरूपनगर में किराये के मकान में रहता था. उनके बीच अनबन रहने से अक्सर झगड़ा होता था. सोमवार को मुकेश की भतीजी कन्नौज से आनी थी. नीता उसके लिए खाना बनाने की तैयारी कर रही थी. तभी उसने देखा कि घर पर सब्जी नहीं है. उसने मुकेश को बताया, तो दोनों में झगड़ा होने लगा. गुस्से में मुकेश ने नीता को धक्का दिया, तो वह बक्से के ऊपर गिर गई. जिससे बक्से का नुकीला किनारे उसके चेहरे में घुस गया. जिसे देख वह घबरा गया. उसने पुलिस से बचने के लिए लूटपाट की झूठी कहानी गढ़ दी. जिसके लिए उसने अलमारी से सारा सामान बाहर निकालकर बिखरा दिया. जिसके बाद वह बेटे को लेकर केडीए चला गया. वहां से वह सब्जी लेने के लिए मण्डी गया और फिर घर पहुंच गया. वहां पहुंचने पर उसने खुद ही पुलिस को घर में लूट और पत्नी की हत्या की सूचना दी थी.